अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार आई.पी.यू(Inter Parliamentary Union) के137वें सेशन में कुवैत के नैशनल एसेंबली के स्पीकर मरकूज़ अल ग़नीम ने इस्राईली प्रतिनिधियों से कॉन्फ़्रेंस से बाहर निकल जाने को कहा। उन्होंने इस्राईली प्रतिनिधियों से कहा कि "तुमको अपना सामान बांधकर इस हॉल से निकल जाना चाहिए क्योंकि तुमने विश्व के सभी सम्मानजनक पार्लियमेंट की प्रतिक्रियाएं देख ली हैं।" उन्होंने कहा "तुम सबसे ख़तरनाक आतंकवाद का प्रतिनिधित्व करते हो, मैं क्रूर अवैध अधिकार जमाने वालों से कहता हूँ, अगर तुम्हें शर्म नहीं आती, तो जो करना है करो, अवैध ठेकेदारों, बच्चों के क़ातिलों।" फ़िलिस्तीन के प्रतिनिधि ने अल ग़नीम की सराहना करते हुए कहा "अल ग़नीम ने सभी अरब देशों की सोच को व्यक्त किया है, उनके शब्द सभी प्रतिनिधियों के सामने फ़िलिस्तीन के सभी घावों एवं कष्टों पर रौशनी की तरह चमकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को फ़िलिस्तीन के कष्टों, जो उसे इस्राईल की अवैध ठेकेदारी का अंत करने में और दोबारा फ़िलिस्तीन को राष्ट्र बनाने में झेलने पड़ रहे हैं, उनसे जागरुक करवाया है।"
ज्ञात रहे कि आई.पी.यू का यह सेशन सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में चल रहा है।
20 अक्टूबर 2017 - 15:55
समाचार कोड: 861521
उन्होंने कहा "तुम सबसे ख़तरनाक आतंकवाद का प्रतिनिधित्व करते हो, मैं क्रूर अवैध अधिकार जमाने वालों से कहता हूँ, अगर तुम्हें शर्म नहीं आती, तो जो करना है करो, अवैध ठेकेदारों, बच्चों के क़ातिलों।"